बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में करीब 450 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री वितरित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल के लिए बीएचईएल का आभार जताया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता, शिक्षक और बीएचईएल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

बाबा रामदेव ने लगाया सनातन धर्म की छवि धूमिल करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। योग गुरू बाबा रामदेव ने सनातन धर्म की छवि की धूमिल करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने और भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता और श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं का गलत चित्रण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई