पित्र पक्ष में श्रीमद्भावत कथा के साथ नगर में बही भक्ति की अमृतमयी गंगा

Share :

मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस कथा पूज्य व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने शुकदेव परीक्षित संवाद सुनाते हुए कहा कि मरण तो सबका होता है, पर मरण से पहले परमात्मा का स्मरण हो जाए तो मरण भी मंगल मय हो जाता है।
महाराज श्री ने व्यासपीठ से बताया कि भागवत कथा जीवन में अभ्यत्व प्रदान करती है, वहीं श्रीराम कथा जीवन को जीने की कला प्रदान करती है। एक भाई कैसा होना चाहिए हमें भरत जी से शिक्षा लेनी चाहिए और एक मित्र कैसा होना चाहिए यह हमें भागवत में सुदामा जी से शिक्षा लेनी चाहिए। हमें जीवन पर्यन्त अपने वेद पुराणों का सानिध्य लेना चाहिए, ताकि विषम से विषम परस्थितियों में हम विचलित न हो पाए। महाराज श्री ने कुंती का प्रसंग सुनाते हुए जब भजन सुनाया तो सभी श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कथा आयोजन बरसाना धाम मंडल की तरफ से बड़े ही दिव्य रूप से कराया जा रहा है। इस दौरान मांगेराम कश्यप ने सपत्नीक पूजन कराया। कथा में राजाराम शर्मा, नरेश कश्यप, अर्चना शर्मा, हिमांशु वर्मा, सुमन सैनी, मधुबाला, राजू सैनी, हरी वर्मा, चंद्र किरण, सचिन, सुनीता, ललित, रवि शर्मा, केपी शर्मा, रमेश चंद गुप्ता, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal