कुंभ 2027 के लिए 3505 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, डॉ. नरेश चौधरी की सराहना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के तेरहवें चरण का समापन हो गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को कुंभ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और व्यावहारिक अनुभव साझा किए। उनके योगदान की पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ताकवाले और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने सराहना की।
उत्तराखंड पुलिस विभाग के निर्देशन और कुंभ मेला पुलिस के संयोजन में पिछले चार माह से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कुंभ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को कुंभ और अर्धकुंभ मेले के इतिहास, भीड़ नियंत्रण, अखाड़ों की परंपराओं, पेशवाई, शाही स्नान (अमृत स्नान) और पूर्व में हुए कुंभ मेलों की प्रमुख घटनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, पूर्व की घटनाओं की जांच आयोग की रिपोर्टों और उनके अनुपालन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की गई। डॉ. चौधरी ने पुलिसकर्मियों को स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, साधु-संतों, आश्रमों, धर्मशालाओं, होटलों और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बड़े स्नान पर्वों और धार्मिक आयोजनों में चार दशकों के दौरान निभाए गए दायित्वों के अनुभव भी साझा किए।

आईजी अनंत कुमार ताकवाले और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने डॉ. चौधरी को सभी 13 प्रशिक्षण चरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और 3505 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि कुंभ मेला 2027 में श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या पिछले आयोजनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुख स्नान पर्वों के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षित होने के साथ मानसिक रूप से तैयार रहना भी जरूरी है।

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal