हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 03 बसों को सीज किया गया। अभियान में बसों के तकनीकी निरीक्षण हेतु सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी शामिल रहे।

पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने बसों की जाँच तेज कर दी है। अभियान में यात्री सुरक्षा, बसों की तकनीकी स्थिति तथा परमिट की शर्तों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी एवं स्लीपर बसों की सघन जाँच के माध्यम से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच के साथ ही श्री आनंद वर्धन द्वारा बसों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। बसों में अनधिकृत परिवर्तन तथा यात्री सुरक्षा से संबंधित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षित संचालन को प्रभावित करने वाली कमियों एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
बस संचालकों एवं चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे वाहन के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालन करें। संचालन से पूर्व बस की तकनीकी स्थिति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परमिट की शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश है कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है। लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal