मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समर्पित युवा समिति को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समर्पित युवा अमित पटपटिया एवं संजीव अरोड़ा ने समिति की ओर से इस पुरस्कार को ग्रहण किया। इस संबंध में संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से समर्पित युवा समिति मुजफ्फरनगर में रक्तदान क्रांति को जन-जन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाती आ रही है जहाँ एक ओर रक्तदान शिविर आयोजित कर निसहाय मरीजों को रक्त उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर रक्त की आकस्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संगठन के रक्तदाता 24 घंटे रक्त व प्लेटलेट डोनेशन के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान अमित पटपटिया ने सभी से आह्वान किया कि प्राण रक्षा के इस अभियान में हमारे साथ जुड़कर मानवता की सेवा करें।

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक






