मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा एवं जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा को उनके द्वारा अभी तक 67 बार रक्तदान करने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और उनके द्वारा व सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिवर लगाने के लिए भी उनकी सराहना की गई।

इस दौरान डॉक्टर संदीप शर्मा व हरीश गौतम जिला अध्यक्ष को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय वर्मा जिला वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ डॉक्टर अजय प्रताप शाही योगेंद्र तिरखा वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर सक्सेना ने संयुक्त रूप सम्मानित किया इस अवसर पर संजीव शर्मा मुदिर अमित पटपटिया आदि मौजूद रहे।

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक






