मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बघरा एवं डीएवी इंटर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी सूरज कुमार राय द्वारा मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान केन्द्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतदान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाए। पर्यवेक्षक राजशेखर (आईएएस) द्वारा भी मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में






