शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की सनातन धर्म सभा के विरुद्ध की शिकायत निरस्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित सनातन धर्म सभा से जुड़े मामले में एक बार फिर संस्था के हित में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। इस बार सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर ने इस संस्था के नवीनीकरण को मंजूरी देते हुए प्रबंध समिति के चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश से सनातन धर्म सभा भवन से जुड़े मामले में नई स्थिति स्पष्ट हुई है और सनातन धर्म सभा भवन संस्था की प्रबंध व्यवस्था को आगे बढ़ाने का रास्ता खुल गया है। इसके साथ ही सहायक रजिस्टर ने शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की शिकायत को निरस्त करते हुए आगामी चुनाव होने तक मंत्री के तौर पर सतीश कर को बने रहने का निर्देश दिए हैं। सहायक रजिस्ट्रार के समक्ष मामले की पहली वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल द्वारा की गई।
शुक्रवार को सहायक रजिस्ट्रार सहारनपुर नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को जारी अपने आदेश के अनुसार, संस्था की साधारण सभा की बैठक 23 जून 2026 को प्रस्तावित चुनाव विवाद के कारण संपन्न नहीं हो सका था। इसके बाद आम सभा ने आगामी तीन माह के भीतर प्रबंध समिति का चुनाव कराने का निर्णय लिया था। संस्था की ओर से 230 सदस्यों की आम सभा सूची प्रस्तुत की गई थी। उक्त आदेश में उल्लेख किया गया है कि मूल अभिलेखों के अभाव में धारा 4बी के तहत सदस्यता सूची का परीक्षण संभव नहीं हो सका, लेकिन सदस्यों की सदस्यता को लेकर कोई विवाद नहीं बताया गया है। संस्था के हित में प्रस्तुत सूची को अर्ह घोषित करने में भी कोई विधिक बाधा नहीं मानी गई।
दो माह के भीतर चुनाव कराने के निर्देश
आदेश के अनुसार, 30 जुलाई 2026 के पत्र के माध्यम से लगाई गई रोक हटाते हुए संस्था को निर्देश दिया गया है कि जारी आदेश से दो माह के भीतर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाएं। निर्वाचन संस्था की पंजीकृत नियमावली के प्रावधानों के अनुसार नायब तहसीलदार, सदर मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण में कराया जाएगा। संस्था के नवीनीकरण को मंजूरी और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश को सनातन धर्म सभा भवन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना संस्था के पदाधिकारियों के सामने प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

बता दें, उक्त मामले में शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल ने सनातन धर्म सभा की एक शिकायत सहायक रजिस्ट्रार सोसायटी फर्म एण्ड चिट्स, सहारपुर के यहाँ दिनांक 29-07-2026 को की थी सहायक रजिस्ट्रार ने उनकी शिकायत को सही मानते हुए एक पक्षीय रूप से 30-07-2026 को सनातन धर्म सभा कलातीत घोषित कर दी थी। सनातन धर्म सभा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल ने सभा का पक्ष रखा तथा शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमित गर्ग (टैक्स) ने शिकायतकर्ता का पक्ष रखा तथा दोनो ही पक्षो ने अपने अपने पक्षो की मजबूत पैरवी की। दोनो पक्षो की बहस तथा मौखिक साक्ष्य एवं दस्तावेजी साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरान्त सहायक रजिस्ट्रार महोदय ने पाया कि शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल जी द्वारा वास्तविक तथ्यों का गोपन (वास्तविक तथ्यों को छिपाने) के कारण 30-07-2026 का आदेश हुआ था उसे वापस लिया जाता है तथा शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल का शिकायती पत्र बलहीन होने के कारण खारिज किया जाता है।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal