मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 द्वारा विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली Polio & FIT District Rally के संबंध में 22 अक्टूबर को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से रैली के उद्देश्य, तैयारियों तथा जनजागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रेस वार्ता में रोटेरियन सुनील अग्रवाल, पोलियोप्लस सोसाइटी सब-कमेटी चेयर; रोटेरियन विकास भार्गव, डिस्ट्रिक्ट पोलियो डायरेक्टर; तथा रोटेरियन डॉ. नितिन जैन, FIT कमेटी डायरेक्टर, रोटेरियन नवीन सिंघल, रोटेरियन शरद जैन एवं रोटेरियन संदीप गुप्ता ने प्रमुख रूप से रैली की जानकारी दी।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा स्वस्थ जीवन और फिटनेस के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। रैली नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस हॉल तक पर समाप्त होगी । इसके माध्यम से लोगों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, नियमित टीकाकरण और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रैली में लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके साथ ही मुज़फ्फरनगर के सभी रोटरी क्लबों के सम्मानित सदस्य तथा खतौली, शामली और बड़ौत सहित आसपास के क्षेत्रों से रोटेरियन के साथ साथ मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल 3100 की गवर्नर रोटेरियन पायल गौर एवं विशिष्ट अतिथि के तुम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील तेवतिया एवं नोडल ऑफिसर – पोलियो डॉ0 अशोक कुमार भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह का पूर्ण सहयोग रहेगा। यह आयोजन रोटरी की सामूहिक प्रतिबद्धता, सामाजिक सहभागिता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को प्रदर्शित करेगा।
रोटरी का संदेश है कि पोलियो-मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक दिलाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान की प्राथमिकता है।पल्स पोलियो सब कमेटी चेयर रो0 सुनील अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर को ही यह रैली समस्त रोटरी द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3100 के 13 नगरों में एक साथ निकालीं जाएगी। इसमें 10000 से अधिक रोटरी परिवार के सदस्य एवं स्कूल के बच्चे भाग लेंगे।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






