मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शाहपुर के ऐतिहासिक पैठ मैदान से जुड़े भूमि विवाद में करीब 51 वर्षों से चल रही कानूनी लड़ाई में आर्य परिवार को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अपर जिला जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3, मुजफ्फरनगर के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सिविल अपील संख्या 100/2017 में सत्यवीर आर्य आदि की अपील स्वीकार करते हुए संबंधित संपत्ति पर उनके स्वामित्व और कब्जे को मान्यता दी। अदालत के इस निर्णय से शाहपुर के पैठ मैदान की विवादित भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहा मुकदमा एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।
इस भूमि को लेकर टाउन एरिया कमेटी (टीएसी) शाहपुर ने वर्ष 1975 में वाद संख्या 188 दाखिल किया था। टाउन एरिया की ओर से मेहर इलाही खां और अता इलाही द्वारा ईलमचंद आर्य आदि के पक्ष में 19 अगस्त 1963 को किए गए बैनामे को निरस्त करने और भूमि पर कब्जा प्राप्त करने की मांग की गई थी। उक्त वाद में 30 नवंबर 2017 को निर्णय टाउन एरिया के पक्ष में हुआ था।
इस निर्णय को चुनौती देते हुए सत्यवीर आर्य आदि ने जिला जज की अदालत में सिविल अपील संख्या 100/2017, सत्यवीर आर्य आदि बनाम टाउन एरिया शाहपुर, दाखिल की थी। मामले की सुनवाई वर्तमान में अपर जिला जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3 में चल रही थी। अपीलार्थियों की ओर से अधिवक्ता अवध बिहारी लाल गुप्ता और अधिवक्ता अमित गुप्ता ने पक्ष रखा। निर्णय में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित संपत्ति पर उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 के प्रावधान लागू नहीं हुए और मेहर इलाही तथा अता इलाही द्वारा 19 अगस्त 1963 को सत्यवीर आर्य आदि के पक्ष में किया गया बैनामा वैध है। अपील को सव्यय डिक्री किए जाने की बात भी सामने आई है।
आर्य परिवार की ओर से इस भूमि को लेकर पिछले 51 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही थी। लंबे समय तक चले इस विवाद में अब अपीलीय अदालत के निर्णय से परिवार को बड़ी राहत मिली है। शाहपुर के पैठ मैदान से जुड़ा यह मामला स्थानीय स्तर पर भूमि स्वामित्व के पुराने विवादों और उनके न्यायिक निस्तारण के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






