भगवानपुर में 24 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड युवा महोत्सव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कल्याण विभाग की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को भगवानपुर विकासखंड में उत्तराखंड युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बहबलपुर स्थित श्री प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी ने बताया कि महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, पोस्टर निर्माण और भाषण सहित नौ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा अपनी कला, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा कल्याण विभाग युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने युवाओं, युवा मंगल दलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों से भी युवाओं को ऐसे रचनात्मक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9917111147 एवं व्हाट्सऐप नंबर 9756353278 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की अर्द्धकुंभ के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान कुंभ क्षेत्र में मांस मंदिरा की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ की

उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal