भारत में एडवांस हाई तकनीक के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत में (बायो-सीएनजी) के क्षेत्र में एडवांस ड्राई तकनीक के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज 21 अक्टूबर 2026 को पलासा होटल एंड रिसॉर्ट, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में आर्किप्लग उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कंपनी फिनलैंड की आर्किप्लग और भारत की उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से स्थापित की गई है। इसका उ‌द्देश्य एडवांस ड्राई तकनीक के माध्यम से भारत में बायो-सीएनजी परियोजनाओं का विस्तार करना तथा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।
किरीट प्रजापति ने कहा कि उन्नत जैव-ऊर्जा तकनीक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारत में बायो-सीएनजी (सीबीजी) क्षेत्र के विकास के लिए एडवांस्ड मल्टी फीड तकनीक इंडस्ट्री की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने आर्किप्लग के साथ मिलकर एडवांस ड्राई तकनीक पर आधारित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी एडवांस ड्राई तकनीक पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इस तकनीक के माध्यम से पानी की खपत कम होती है तथा मल्टी फीड तकनीक से जैविक सामग्रियों का उपयोग संभव हो पाता है। इससे स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर परियोजनाओं का विकास किया जा सकता है। मिका ने जानकारी दी कि आर्किप्लग और उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस कई वर्षों से इस तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। अब आर्किप्लग उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से भारत में इस तकनीक का विस्तार करने और अधिक से अधिक परियोजनाओं को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक नया कदम है।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने तकनीकी दृष्टिकोण, भविष्य की योजनाओं तथा भारत में उन्नत एडवांस ड्राई तकनीक के विस्तार की संभावनाओं को साझा किया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशकों ने बायो-सीएनजी (सीबीजी) उत्पादन को बढ़ावा देने, एडवांस् तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल को भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एडवांस ड्राई तकनीक के उपयोग से विभिन्न प्रकार के जैविक कच्चे माल का प्रभावी उपयोग करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की नई संभावनाएँ विकसित होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में उज्जाला की मीडिया प्रमुख लवी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य उ‌द्योगपति एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष

जमदग्नि पब्लिक स्कूल में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जमदग्नि पब्लिक स्कूल लकसर में 25 अक्टूबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि

निजी कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने दिया सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ई कार्ट का संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पार्षद सुनील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों पर बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को

शिवशक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई के लिए शुरू किए विशेष अभियान में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। गंगा घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान में नगर निगम सहित तमाम विभाग शामिल हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई