मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। आज की लीला का शुभारंभ संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शलभ गोयल, सुमित गर्ग, नीरज गोयल, सचिन सैनी आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तदुपरांत आये अतिथियों द्वारा श्री गणेश वंदना, रामायण वन्दना, और श्री राम जी की वन्दना करके किया गया। आज की लीला का मुख्य आकर्षण रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध रहा।

सर्वप्रथम श्री राम जी रावण को समझाने हेतु और सीता को वापस भेजने की शर्त के साथ अंगद जी को रावण के पास भेजते है परंतु रावण किसी भी तरह नहीं मानता और अंगद जी युद्ध का घोषणा करते हैं उसके उपरांत मेघनाथ और लक्ष्मण जी में घोर युद्ध होता हैं अंत मे मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का आह्वान करके उसे लक्ष्मण जी पर चला देता जिससे लक्ष्मण जी मुर्शित हो जाते है तथा बाद में हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लेकर आते है और उसे लक्ष्मण जी को सुंघाने पर उनकी बेहोशी खत्म हो जाती है आज की लीला के मुख्य पात्रों में श्री राम जी सौरभ, लक्ष्मण वैभव,हुनमान जी अखिलेश पाल,रावण अमरेश पांडे, मेघनाथ वंश कश्यप, अंगद नवनीत वर्मा, भरत शुभम अरोरा आदि ने बहुत ही सुंदर अभिनय कर दर्शकों को मंत्र मुग्घ किया।
आज की लीला का सफल निर्देशन प्रणव शर्मा और गुरु विजेंद्र जी द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, संयोजक नीरज शर्मा, सतेंद्र पंवार, अमरीश त्यागी, सुनील कपिल, उपाध्यक्ष रविकांत सभासद, नितिन विजेंद्र पाल, उपसचिव राजीव अरोरा, नितिन अरोरा, महीपाल, रिंकू कटारिया, सुशील पाल, और सदस्यगण हर्षित सिंघल, शुभम सैन, सुशील पाल, जॉनी पाल, राकेश पांचाल, शिवकुमार भाई, अक्षय पाल अभिषेक शर्मा, उज्ज्वल शर्मा आदि द्वारा अपना सराहनीय योगदान दिया रामायण वाचक दुर्गेश पाल द्वारा रामायण की चौपाई का बहुत ही सुंदर गायन किया गया। इसी के साथ-साथ कच्ची सड़क पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम का भी भरपूर सहयोग मिला। किसी भी तरह की रामलीला के अंदर घटना नहीं हुई जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी और छह युवक पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर रहे।

श्री रामपुरी रामलीला में विभिन्न लीलाओं का दिखाया मंचन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन रामपुरी में वन में सीता जी को ढूंढते हुए जब श्री राम पहुंचे तो वहां सुग्रीव के साथ उनके मित्रता हुई और प्रभु श्री राम ने बालिका वध कर सुग्रीव को राज्याभिषेक किया फिर प्रभु बजरंगबली समुद्र पार करके लंका पहुंचे और वहां





