मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।
व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि मंडी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। जो व्यापारी नियमानुसार अपना कारोबार करते हैं, उनके हितों की रक्षा करना भी मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी होती है, तो उससे नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों के बीच असमानता की स्थिति पैदा हो सकती है।
ऐसे में मंडी समिति को चाहिए कि वह मामले से संबंधित सभी तथ्यों और दस्तावेजों की पड़ताल करे तथा किसी भी प्रकार के दबाव या पक्षपात से दूर रहकर नियमानुसार निर्णय ले। यदि जांच में अवैध कारोबार या मंडी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित पक्ष के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए। मांग है कि मंडी समिति इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराए और उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार अधिकतम अनुमन्य शमन शुल्क वसूल करे। इससे मंडी में नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों का विश्वास मजबूत होगा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा






