पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पार्षद निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों द्वारा द्वारा लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी। अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण होने से क्षेत्र के व्यापारियों व आम लोगों को सुविधा मिलेगी। बाहर से आने वाले यात्रीयों को भी लाभ मिलेगा। पार्षद जहांआरा कुरैशी ने मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की समस्याओं का निदान करना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। आसपास कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय निर्माण होने के बाद लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही वातावरण भी स्वच्छ होगा। सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू होने पर अयान कुरैशी ने पार्षद जहांआरा कुरैशी का आभार जताया।

श्री रामपुरी रामलीला में विभिन्न लीलाओं का दिखाया मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन रामपुरी में वन में सीता जी को ढूंढते हुए जब श्री राम पहुंचे तो वहां सुग्रीव के साथ उनके मित्रता हुई और प्रभु श्री राम ने बालिका वध कर सुग्रीव को राज्याभिषेक किया फिर प्रभु बजरंगबली समुद्र पार करके लंका पहुंचे और वहां

श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष में रामलीला महोत्सव की धूम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारो ने led स्क्रीन के थ्रीडी इफेक्ट का उपयोग करते हुए सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमानजी को भूली हुई शक्तियों का स्मरण कराना, माता सीता को दशानन की धमकी ,अशोक वाटिका को उजाड़ना तथा

शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का सुंदर मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। आज की लीला का शुभारंभ संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शलभ गोयल, सुमित गर्ग, नीरज गोयल, सचिन सैनी आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तदुपरांत आये अतिथियों

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal