कबड्डी के विजेताओं का सम्मान, जाट महासभा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट महासभा, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महासभा के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपी सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव जयवीर सिंह ने किया।
सम्मानित होने वाले विजेता कबड्डी खिलाड़ियों में शक्ति सिंह, रोबिन पवार, विवेक, भारत बालियान, अर्पित बालियान, अर्जुन कुमार, देवांश बालियान, उज्जवल, भगवान, पुलकित बालियान, अभिषेक बालियान, आर्यन सहरावत, वंश चौहान, आयुष बालियान और कार्तिक मलिक शामिल रहे। संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें तथा अपनी प्रतिभा के दम पर हिंदुस्तान का परचम लहराएं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को भी खेलों के प्रति जागरूक करेंगी और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा देंगी। जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम अच्छा रहा। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और सम्मान मिलता है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जाट महासभा, उत्तर प्रदेश समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रहेगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक प्रगति से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम के दौरान जाट महासभा के अलंकरण समारोह की समीक्षा भी की गई। समारोह से संबंधित तैयारियों और पूर्व में लिए गए निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों तथा समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जिला महासचिव जयवीर सिंह, जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर, संरक्षक जसबीर सिंह राणा, सदस्य जसवीर सिंह, रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ यशपाल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा, प्रवेंद दहिया,राहुल पंवार, धर्मवीर सिंह, विवेक, भारत, उज्जवल बालियान, वीरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, विजेंद्र चौधरी, यशपाल सिंह विश्व बंधु, नरेंद्र पाल सिंह, चंद्रवीर सिंह और चांद वीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal