चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से स्पोर्ट्स ग्राउंड में गरबा नाइट के आयोजन का। जिसमें देर शाम तक ऐसा समा बंधा कि हर कोई झूमने से खुद को रोक नहीं सका।
देवी की आराधना के साथ शुभारंभ
इसके पहले कॉलेज के संस्थापक डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ समेत कई गणमान्य लोगों ने मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद माता के जयकारे के साथ गरबा नाइट का भव्य शुभारंभ हुआ। कॉलेज के दो छात्र – छात्राओं की जोड़ी ने देवी दुर्गा को समर्पित गीत ‘ ऐ गिरी नंदिनी ‘ के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में शिरकत कर रहें अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल के निर्देशन में विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमति अन्नु अग्रवाल, श्रीमति डॉ. अनुराधा अग्रवाल, श्रीमति चारू गुप्ता, श्रीमति रामा नागर, श्रीमति प्रीति भारद्वाज , मिथलेश गोयल, श्रीमति सोनिया लूथरा,श्रीमति रजनी सिंह, अतिथियों ने भी इस शानदार आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन का दिल से आभार जताते हुए कहा कि नवरात्री के मौके पर इस तरह के आयोजन से तन और मन प्रफुल्लित हो उठता है। अतिथियों ने भी जमकर गरबा नाइट का लुफ्त उठाया।
झूम, झूम झूम, झूम
जैसे जैसे गरबा नाइट का परवान चढ़ा वहां मौजूद हर कोई झूमने लगा। जहां समूह में नाचते छात्रों ने अपने मनमोहन डांस से माहौल को मतवाला कर रखा था तो वहीं स्पोर्ट्स ग्राउंड के बाहरी हिस्से में भी अलग-अलग समूह में लोग नाचते गाते दिखे। जहां नजर पड़े वहां का माहौल हीं रंगीला दिखा।
सेल्फी भी और रिल्स भी
छात्र और छात्राओं का दिवानगी कैमरे के साथ भी देखी गई। कई लोग डांस कर रहें अपने दोस्तों की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट भी करते दिखे तो कई सेल्फी के साथ अपनी सुंदर तस्वीर परिजनों को पोस्ट करता दिखा।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

कबड्डी के विजेताओं का सम्मान, जाट महासभा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट महासभा, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महासभा के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal