मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतरमहाविद्यालयीय रग्बी और फैंसिंग का ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में देवबंद कॉलेज, रामपुर मनिहारान, महाराज सिंह कॉलेज, सहारनपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ट्रायल में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, गति, सहनशक्ति एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष रग्बी और फैंसिंग टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय की ओर से टीम सिलेक्टर सुश्री रीता बोरा उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अजय पाल ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें निरंतर अभ्यास और मेहनत के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन कुमार सिंह (आयोजक सचिव), डॉ. करमजीत कौर, डॉ. नागेंद्र, डॉ. चंद्रमणि एवं डॉ. संदीप कुमार डॉ प्रणव शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी गईं। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।






