विजयदशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचालन का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित गंगा विहार कॉलोनी में विजयदशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचालन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बचन सिंह बस्ती, विक्रमादित्य बस्ती, माधव बस्ती के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। 1925 में संघ के आद्य सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी ने विजयदशमी के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष इस दिन संचालन और एकत्रीकरण के माध्यम से देश भर में कार्यक्रम करता है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह संजय जी रहे। कार्यक्रम में उन्होंने संघ के इस वर्ष 100 वर्ष पूरे होने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संघ ने अपने 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण की। इन 100 वर्षों में संघ ने समाज में राष्ट्र में किस तरीके से अपना योगदान दिया इस पर भी उन्होंने चर्चा की। संघ के कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से समाज में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए उस पर भी वक्ता ने प्रकाश डाला। वक्ता ने श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि किस प्रकार प्रभु श्री राम ने सर्व समाज को साथ लेकर सत्य को विजय किया उसी प्रकार हम सभी को भी सर्व समाज को साथ लेकर समरसता के साथ कार्य करना चाहिए।
संचलन गंगा विहार की गली नंबर 13 से लेकर गली नंबर 6 से निकला। क्षेत्र वासियों ने विभिन्न विभिन्न स्थानों पर संचालन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा घोष का वादन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मी नगर विभाग के माननीय विभाग संघचालक प्रमोद कुमार, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख कुंवरपाल सिंह,नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य, नगर शारीरिक प्रमुख रामकुमार, नगर सेवा प्रमुख सुरेंद्र सिंह, बस्ती प्रमुख नरेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, तरुण शर्मा,विनय कुमार,विनोद कुमार,वीरेंद्र सिंह,अनिल,अनूप,कमलाकांत, मूलचंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन का समापन भारत माता की जय के उदघोष व सुक्ष्म जलपान के साथ हुआ।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal