एमजी पब्लिक स्कूल में कौशल विकास मेला और दशहरा उत्सव का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में कौशल विकास मेला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें कौशल विकास, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। छात्रों के कौशल, नवाचार और रचनात्मकता का उत्सव की थीम पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के साथ विशिष्ट अतिथि मेघा गोयल, अनु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, गौरव स्वरूप, राकेश बिन्दल ने संयुक्त रूप से किया। एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, चेयरमैन भीमसेन कंसल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का अभिनंदन किया और उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी व्यावहारिक समझ, कलात्मक अभिरुचि तथा नए विचारों को प्रस्तुत किया। कौशल विकास मेले ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना और अपनी प्रतिभा को व्यवहार में प्रदर्शित करना भी है। इसके साथ ही बच्चों द्वारा दी गई मंचीय प्रस्तुतियों में बच्चों ने भारत की विविध नृत्य संस्कृतियों, भजन, गीतों और संगीत के माध्यम से समां बांध दिया। कौशल मेले में स्कूल के छात्र छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विद्यालय में लगे स्टॉल्स पर पहुंचकर बच्चों की प्रतिभा को परखा और उनको उत्साहवर्धन किया।
इसके अलावा राम कथा की मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने श्री रामायण प्रसंग का प्रदर्शन कर संस्कृति का संदेष दिया। दशहरा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं से परिचित कराया गया। भगवान श्रीराम की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के महत्व को भी रेखांकित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में बुराई के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे ही देष का भविष्य हैं और इनको संभालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर बच्चा प्रतिभावान है, उसको पहचानने के प्रयास होने चाहिए और ऐसे अवसर ही इन प्रतिभाओं को निखारते हैं। इन बच्चों को समाज, संस्कृति और भारतीय परम्पराओं का ज्ञान देकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ाने का काम किया जाये। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभाओं को पहचानने और उन पर करियर बनाने का अनावष्यवक दबाव नहीं देने के लिए अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। कौशल विकास मेले और दशहरा उत्सव का यह संगम शिक्षा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का उदाहरण बना। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, मेघा गोयल, अथर्व गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भीम सेन कंसल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, उद्यमी राकेश बिन्दल, आलोक स्वरूप, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हनीप्रीत सिंह बेदी, श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान, सुनील सिंघल, दिनेश मोहन एडवोकेट, उदयवीर सिंह पोरिया एडवोकेट, एडीजीसी विक्रान्त राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, डॉ. अविनाश रमानी, मुकेष कुमार, अमित सुधा, डा. हरिओम शर्मा, डॉ. विनीत मिनोचा, नन्दिनी मिनोचा, नीरज बंसल, रश्मि बंसल, हनी सिंह सेखो, अमरजी सिंह वधावन, पंकज चौधरी, दीपक मित्तल, राजन अग्रवाल, दीप अग्रवाल, प्रवीण अरोरा एडवोकेट, सेतु अरोरा, जितेन्द्र संगल, निखिल छाबडा एडवोकेट, राशि चौधरी व वरदान चौधरी, जगदीश पांचाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रितु सिक्का और एंकरिंग छात्रा तेजस्वी एवं वेदिका द्वारा की गई। कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा अन्य सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal