मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला शक्ति का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पोषण, संगीत, कला एवं समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ऐसे योगदान को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। समारोह में पुलिस विभाग की महिला कर्मियों, शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिलाओं को मंच पर पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और लाइव प्लांट भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अनूठे सम्मान ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि अंत में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासदों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, सेनेटरी इंस्पेक्टर पलाक्षा मैनवाल, रुचि शर्मा तथा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर






