मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल तथा शिक्षक मतदाताओं से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं का समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण है।
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व चुनाव संयोजक वैभव गोयल ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है। ऐसे में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री एवं एमएलसी चुनाव संयोजक वरुण गोयल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों को मतदाताओं से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट डलवाने है। बैठक में चुनाव संयोजक श्रीमोहन तायल, विधानसभा प्रभारी ममता अग्रवाल, विधानसभा संयोजक पंकज माहेश्वरी, संजय गर्ग, सुनील दर्शन, विशाल गर्ग, विजय सैनी, रोहतास पाल, अभिषेक गुर्जर, सचिन पावटी, दिनेश पुंडीर, विजय वर्मा, रक्षित नामदेव, सुधीर खटीक, सलीम अहमद, पिंटू त्यागी, सचिन सैनी, रविकांत प्रधान और शिवम सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने






