पीआर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पी. आर. पब्लिक स्कूल में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल, प्रबंधक अशोक सिंघल तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन रीना पंवार, एसएचओ क्राइम करमवीर, पीएलवी गौरव मलिक, डीआईओएस प्रतिनिधि आशीष द्विवेदी, एसएचओ जगत सिंह, मनोज कौशिक एवं एसएचओ सतेंद्र नागर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से ज्ञान, प्रकाश, सकारात्मकता एवं सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यालय के चारों हाउस—नोवा हाउस, सेज हाउस, अपेक्स हाउस एवं जील हाउस—द्वारा प्रस्तुत रामलीला का मंचन रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अभिनय कौशल एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला के माध्यम से विद्यार्थियों ने मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, भाईचारे एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धैर्य एवं नैतिकता का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। रावण के दस सिर मानवीय जीवन की विभिन्न बुराइयों के प्रतीक माने जाते हैं। इन बुराइयों पर विजय प्राप्त करना ही इस पर्व की वास्तविक प्रेरणा है।

विद्यालय प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी जागृत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल ने सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रियांशी राजपूत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित

आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें

काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal