भक्ति, शक्ति और राष्ट्रभक्ति के त्रिवेणी संगम से गूँजा विद्यालय परिसर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दुर्गाष्टमी, महानवमी एवं विजयदशमी पर्व की पूर्ववेला पर श्रद्धा, भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा के मनोहारी भजन, भावपूर्ण गीत, आकर्षक नृत्य एवं भक्तिमय आरती ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के दिव्य रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या अर्चना शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में तीनों पर्वों के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय पर्व केवल परंपराओं के निर्वहन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे मानव जीवन में सकारात्मकता, आत्मानुशासन, साहस, संयम और सदाचार का संचार करने वाले प्रेरणास्रोत हैं। माँ दुर्गा की आराधना नारीशक्ति, आत्मबल एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है, वहीं महानवमी साधना, संकल्प और शक्ति के जागरण का संदेश देती है। विजयदशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत प्रतीक है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के विशेष महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना तथा ऐसे चरित्रवान व्यक्तित्वों का निर्माण करना है, जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। अर्चना शर्मा जी ने कहा कि पर्वों को मनाने की सार्थकता तभी है, जब उनके आदर्श हमारे आचरण और जीवनशैली का अभिन्न अंग बनें। सुदृढ़ चरित्र, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, माता-पिता के प्रति सम्मान तथा विद्यालय, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही संस्कारित जीवन की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति के गौरवशाली मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने व्यक्तित्व को ज्ञान, विनम्रता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण बनाएँ। छात्राओं ने माँ दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदर भजन, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंदना विभाग प्रमुख पारुल माहेश्वरी ने सुमधुर संगत के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय गरिमा प्रदान की। आईटी प्रमुख शिल्पा मित्तल एवं रमन का कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा, जिससे आयोजन की भव्यता और आकर्षण में अभिवृद्धि हुई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा जी ने सभी को दुर्गाष्टमी, महानवमी एवं विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। अपने संबोधन में उन्होंने नारीशक्ति के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए नारी के धैर्य, करुणा, ममता, त्याग, साहस एवं सृजनशीलता जैसे गुणों की विशेषता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कारों की संवाहिका और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की प्रमुख शक्ति भी है।
अंत में माँ दुर्गा की सामूहिक आरती, श्रीराम स्तुति एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। संपूर्ण आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने का प्रेरक संदेश दिया। यह आयोजन इस संकल्प के साथ संपन्न हुआ कि भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराएँ केवल उत्सवों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के विचार, व्यवहार और चरित्र में प्रतिबिंबित होकर एक सशक्त, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज के निर्माण का आधार बनें।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित

आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें

काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal