आइडियल किड्स में मनाया गया दशहरा पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दशहरा पर्व को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव आदि के परिवेश में नन्हे मुन्ने सभी के मन को मोह रहे थे। बच्चो ने रघुपति राघव राजा राम, राम जी की निकली सवारी, कभी राम बन के, जय सीया राम आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया।

आइडियल के नन्हें मुन्नों एवं अध्यापिकाओं नें विभिन्न झाँकियों की सुंदर प्रस्तुति से सभी को आश्चर्यचकित किया,जिसमें राज दरबार, गुरुकुल,सीता स्वयंवर, राम बनवास, चित्रकूट कीकुटिया, सीता हरण, अशोकवाटिका, राम रावण युद्ध को दर्शाया गया।

इस अवसर पर आइडियल किड्स के निदेशक पी॰ के॰ जैन ने सभी को दशहरा एवं रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहाँ कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।आइडियल किड्स में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना एक मात्र ध्येय है। अध्यापिकाओं ने बच्चो को रामचन्द्र जी की कहानी सुनाकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल मनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित

आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें

काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal