मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा को छात्रों व अध्यापाकों को संस्थान नवाचार परिसर एवं इन्क्यूबेशन सेल की पहल के अन्तर्गत स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चौलेंज 2026 के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री राम कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, डीन आईक्यूएसी डॉ. विनित कुमार शर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली, एवं कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता ई. कनुप्रिया रही। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य प्रवक्ता कनुप्रिया को विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली द्वारा एक प्लांट भेंट स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिरूद्ध कुमार व सागर चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने छात्रों को स्टार्ट अप, नवाचार, उद्यमिता तथा नये व्यवसायिक विचारों को व्यवहारिक रूप देने के विभिन्न पहलूओं से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को अपने रचनात्मक विचारों को पहचानने, स्व-रोजगार के अवसर तलाशने तथा भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना, उन्हें स्टार्ट अप के प्रति जागरूक करना तथा अपने विचारों को सफल व्यवसायिक उद्यम में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नये विचारों के विकास उद्यम स्थापना तथा आत्मनिर्भता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नये विचारों के विकास, उद्यम स्थापना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नये विचारों के विकास, उद्यम स्थापना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम छात्रों के ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के समापन पर विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली ने कार्यक्रम के अन्त में प्रश्नकाल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वक्ता से अपने प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर प्राप्त किया। इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली ने संकाय के सभी प्रवक्ताओं के साथ मिलकर मुख्य वक्ता ई. कनुप्रिया जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के प्रवक्ता डॉ.एम एस खान, डॉ. अनिरूद्ध कुमार, मुकेश चौहान, सागर चौहान, अनुज वर्मा, अनिका, रीतू, पूजा सिंगल, शिरीन, प्रीति आदि सम्मिलित रहे।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का पुनः कार्यभार संभाला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुनः कार्यभार ग्रहण किया। बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर






