मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने जु-जित्सु (पुरूष) वर्ग मे 5 स्वर्ण पदक 02 सिल्वर तथा जु-जित्सु (महिला) वर्ग में 6 स्वर्ण पदक 03 सिल्वर पदकर जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) अन्तरमहाविद्यालय टूर्नामेंट का आयोजन मुन्ना लाल डिग्री कॉेलज, सहारनपुर में किया गया। जु-जित्सु नवाजा (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में -52 किग्रा भार वर्ग में श्रुति पाल ने स्वर्ण, -70 किग्रा भार वर्ग में तनु रानी ने स्वर्ण पदक, 70 किग्रा भार वर्ग में रिया खेवाल ने स्वर्ण पदक, श्रुति पाल ने -45 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर, लवली ने -57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर वही जु-जित्सु फाइटिंग महिला वर्ग में अनिता ने -52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा कृतिका शर्मा ने -63 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर तथा वही जु-जित्सु कांटेक्ट (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में अनिता ने -52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण तथा तनु रानी -70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जु-जित्सु नवाजा (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में विश्वेन्द्र सिंह पंवार ने -62 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर तथा विक्की धनगर ने -85 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर, वही फाइटिंग पुरूष वर्ग में अनुज बर्मन ने -62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा मौ0 आयान ने -69 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता वही जु-जित्सु कांटेक्ट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में अनुज बर्मन ने -62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, मौ आसिम ने -77 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा विक्की धनगर ने -85 किग्रा भार वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जु-जित्सु महिला एवं पुरूष वर्ग दोनों प्रतियोगिताओं में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) वर्ग के खिलाडियों को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अंतरमहाविद्यालय जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) वर्ग को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय जु-जित्सु (पुरूष एवं महिला) वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण तथा 05 सिल्वर पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य, श्रीराम कॉलेज ने विजयी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त कुमार, तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहें।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर






