सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का पुनः कार्यभार संभाला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ठाकुर रामनाथ सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुनः कार्यभार ग्रहण किया। बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बैंक के सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजेश कुमार एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, जनपद मुजफ्फरनगर अरिमर्दन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह को पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में बैंक के संचालक मंडल के सदस्य राजू अहलावत, हरेन्द्र शर्मा, अमित राठी, राहुल कुमार, संजीव कुमार, अनार सिंह, सुनीता देवी, निधि त्यागी, पंकज पाल एवं बिजेंद्र मलिक उपस्थित रहे। सभी संचालकगण ने अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बैंक अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा की ” यह अवसर मेरे लिए केवल एक दायित्व को पुनः संभालने का नहीं, बल्कि बैंक की प्रगति, सहकारिता के मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद का पुनः कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर आप सभी द्वारा जिस आत्मीयता, सम्मान और गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया गया है, उसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संचालक मंडल, बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हम बैंक को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करेंगे। हमारा उ‌द्देश्य किसानों, ग्रामीणों, सहकारी समितियों तथा आम खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना और बैंक की कार्यप्रणाली में विश्वास एवं दक्षता को बढ़ाना होना चाहिए।
बैंक सचिव (CEO) राजेश कुमार ने अपने भाव रखते हुए कहा कि चेयरमैन साहब के कुशल मार्गदर्शन में बैंक पुनः पूरी दक्षता के साथ जनसेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर संचालक मंडल की एक संक्षिप्त बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थित संचालकों अध्यक्ष का अभिवादन किया तथा उनके पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

श्रीराम कॉलेज में स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा को छात्रों व अध्यापाकों को संस्थान नवाचार परिसर एवं इन्क्यूबेशन सेल की पहल के अन्तर्गत स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चौलेंज 2026 के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री राम कॉलेज की उप प्राचार्य

रामपुरी रामलीला में आठवें दिवस मंचन में सुमन्त संवाद केवट संवाद श्रवण लीला और दशरथ मोक्ष की लीला का हुआ मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन में श्री राम और सुमंत का संवाद हुआ और प्रभु श्री राम सभी नागरिकों को सोता छोड़कर सरयू के तट पर पहुंचे जहां केवट को सरयू पार करने के लिए जब प्रभु श्री राम ने कहा तो केवट ने प्रभु श्री राम से

व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहना ही हमारा उद्देश्य : शलभ गुप्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री नगर महामंत्री विजय बाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज न्यू मंडी मै मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित फर्म नीरा ड्रिंक्स जो अब न्यू मंडी मै भी खुल गई है के स्वामी श्री अमित मित्तल एवं न्यू मंडी के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकुर गोयल खाद वालों को न्यू मंडी मंडी

शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में डांडिया फिएस्टा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर ‘डांडिया फिएस्टा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं उत्सव की उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि

योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी: ‘टूलकिट’ के सहारे अराजकता फैलाने की साजिश-अशोक बालियान

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वामपंथी छात्र संगठन (AISA)की नेता नेहा बोरा की अभद्र भाषा विरोध नहीं, मर्यादा की सीमा लांघना है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित

प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग-समूह ‘ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री हर गिरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई