मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन में श्री राम और सुमंत का संवाद हुआ और प्रभु श्री राम सभी नागरिकों को सोता छोड़कर सरयू के तट पर पहुंचे जहां केवट को सरयू पार करने के लिए जब प्रभु श्री राम ने कहा तो केवट ने प्रभु श्री राम से उनके चरण धोने के लिए आग्रह किया और कहा कि पहले आप चरण धुलवाईये और फिर आपको नौका द्वारा सरयू पार कराऊंगा और जब मोल देने की बात आई तो केवट द्वारा प्रभु श्री राम का आशीर्वाद मांगा गया केवट के संवाद को देखकर समस्त दर्शकगण भाव विभोर हो गए उसके पश्चात श्रवण लीला का बहुत सुंदर मंचन किया गया और दशरथ के द्वारा माता-पिता के लिए पानी लेने जा रहे हैं श्रवण को तीर लगा और श्रवण को प्राणों से हाथ धोना पड़ा उसके पश्चात दशरथ मोक्ष की लीला का बड़ा ही भावुक मंचन कलाकारों द्वारा पेश किया गया केवट का अभिनय कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने किया और दशरथ का अभिनय मनीष पाल व बिट्टू काला द्वारा किया गया और सुमंत कवि ने कमेटी मंत्री व निर्देशक रवि धीमान के द्वारा किया गया श्रवण का सुंदर अभिनय आर्यन धीमान के द्वारा किया गया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्याम परिवार सुखी परिवार मंडल के सदस्य मनीष अग्रवाल अचिन सागर संदीप गर्ग और जय भगवान चांदबली चाट भंडार के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर सर्वप्रथम गणेश वंदना, श्री रामायण जी, व प्रभु श्री राम जी की आरती कर मंचन का शुभारंभ किया गया भी किया गया और प्रभु श्रीराम जी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। राम और लक्ष्मण का अभिनय शिवम त्यागी और हर्षित चौरसिया ने जानकी जी का उदय ठाकुर ने किया दशरथ का अभिनय मनीष पाल निर्देशक, व मंथरा का अभिनय विपिन धीमान शृंगारी ने और कैकई का अभिनय कार्तिक ने किया किया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह कमेटी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री डॉक्टर एस के गौतम,संयोजक प्रमोद पाल निर्देशक सतेंद्र त्यागी रवी धीमान, अभिषेक शर्मा, हिमांशु गोस्वामी, बिट्टू काला, रविन्द्र सेन,अक्षित वर्मा,कार्तिक उदय ठाकुर माटू धीमान चंदू धीमान शानू उपाध्याय आर्यन गगन जिन्दल निखिल शर्मा, वंश शर्मा राकेश कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।

श्रीराम कॉलेज में स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा को छात्रों व अध्यापाकों को संस्थान नवाचार परिसर एवं इन्क्यूबेशन सेल की पहल के अन्तर्गत स्टार्ट अप जर्नी फॉर्म कैम्पस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चौलेंज 2026 के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री राम कॉलेज की उप प्राचार्य






