मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका क्षेत्र के शिव चौक के पास सड़क के बीचों-बीच पिछले करीब 15 दिनों से सिविल का ढक्कन खुला पड़ा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार खुले ढक्कन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बताया गया कि रामलीला टिल्ला निवासी करण वर्मा भी खुले ढक्कन की चपेट में आ गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच खुला पड़ा यह ढक्कन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के बावजूद नगर पालिका द्वारा अभी तक इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि खुले ढक्कन को तत्काल बंद कराया जाए तथा सड़क पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति को हादसे का शिकार न होना पड़े।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






