मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश की बड़ी गुड मंडी परिसर नवीन मंडी स्थल पर प्रदीप्त शिवाय युगम समिति (सीहोर वाले) की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार को देश के विख्यात कथाव्यास परमपूज्य प्रदीप मिश्रा के सुपुत्र पंडित राघव मिश्रा ने सती के वियोग में गहन समाधि में बैठे भगवान शिव की समाधि भंग करने के लिए कामदेव द्वारा इन्द्र के कहने पर भगवान शिव पर पुष्प का बाण चलाने और समाधि भंग होने पर भगवान शिव द्वारा अपने तीसरे नेत्र से निकली अग्नि से कामदेव को भस्म करने की कथा के प्रसंग को विस्तार से श्रद्धालुओं को बताया।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कथाव्यास, पंडित राघव मिश्रा ने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए बताया कि सती के अपने पिता दक्ष के यज्ञ में योगाग्नि से अपने शरीर को समाप्त करने के बाद सती वियोग में जब भगवान शिव गहन समाधि में बैठ गए थे तो उसी दौरान तारकासुर नाम के राक्षस ने ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था कि उसका वध केवल शिव पुत्र के हाथ से ही हो क्योंकि वह जानता था कि भगवान शिव समाधि में चले गए हैं। देवताओं ने भगवान शिव का पार्वती से विवाह कराने के लिए उनकी समाधि को भंग करने के लिए कामदेव का सहारा लिया था लेकिन भगवान शिव ने कामदेव को ही अपनी तीसरी आंख की ज्योति से निकाली।अग्नि से भस्म कर दिया।

कथा स्थल पर उद्यमी समाज से भी भीमसेन कंसल ने व्यासपीठ पर विराजमान पंडित राघव मिश्रा जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी अर्जुन पवार, मुन्ना भाई (खादी वाले), अंकित गर्ग, अनुराग शर्मा, जितेंद्र कुच्छल एवं समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






