देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर शत-शत नमन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला में शनिवार को मां भारती के वीर सपूत लांस नायक कपिल कुमार जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वातावरण “अमर शहीद कपिल कुमार अमर रहें” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र हवन का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद की धर्मपत्नी कोमल जी, उनके चार वर्षीय मासूम पुत्र योग, पूज्य पिता ध्यान सिंह जी एवं भ्राता अमित जी ने आहूति देकर अमर बलिदानी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने अमर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीद एवं सेना के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि “हमारा कासमपुर खोला गांव वीरों की भूमि है, जहां के अनेक जांबाज युवा भारतीय सेना में रहकर अदम्य साहस के साथ मां भारती की सेवा कर रहे हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिक ही हमारे सच्चे नायक हैं। लांस नायक कपिल कुमार जी ने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए देश रक्षा के लिए जो अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे यह राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। एक सैनिक का जीवन केवल उसका अपना नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है। एक फौजी जब सीमा पर खड़ा होता है, तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। शहीद कपिल कुमार जी का यह बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। मेरे और हमारी पूरी भारतीय सेना के लिए यह गर्व की बात है कि हमें ऐसे वीर योद्धाओं की विरासत मिली है। मैं इस पावन धरा और शहीद के परिवार को कोटि-कोटि नमन करता हूं।”
इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, नरेश मास्टर जी, अमरनाथ पाल जी, पुष्पेंद्र जी, संतलाल जी, मांगेराम सिंह, चरण सिंह, उमेंद्र सिंह, विनोद कोहली, मेघार सिंह जी, धर्म सिंह जी, सोने जी, प्रवीण फौजी, कपिल कोहली, बालिस्टर जी, शरणपाल सिंह, ऋषिपाल, महेंद्र सिंह, शिवकुमार पाल, जबर सिंह, हेम सिंह, लीलो आदि सैकड़ों ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शहीद कपिल कुमार के बलिदान को नमन करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रहेगा और अमर रहेगा।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal