मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सम्मान एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 तथा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 का लाइव प्रसारण योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर से हुआ।
जनपद स्तर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में डीएवी डिग्री कॉलेज,आर्य समाज के सभागार में आयोजित हुआ जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से एक बड़े पर्दे पर देखा व सुना गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डो से 150 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से 100 शिक्षक, 10 एआरपी व 03 एसआरजी (कुल 113) को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम भारत के महान दार्शनिक शिक्षाविद और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मना रहे हैं। सभी गुरुजनों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा की युवा पीढ़ी में परिवर्तन लाने का कारण केवल शिक्षक ही है, शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संस्कारी बनाया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, राजपाल सिंह बालियान विधायक राष्ट्रीय लोकदल, विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना, डॉoवीरपाल निर्वाल अध्यक्ष, जिला पंचायत, सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा, संजय राठी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, मीनाक्षी स्वरूप माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, प्रतिनिधि विधायक विधानसभा क्षेत्र मीरापुर सुप्रिया पाल, कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद और देश के द्वितीय राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई, मंच संचालन का कार्य श्री राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।
माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकगणों को प्रणाम/अभिवादन के उपरांत शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए कहा कि एक मां अपने बच्चे को संस्कारी/शिक्षित बनाने के लिए उसके संपूर्ण भविष्य का दायित्व शिक्षक को सौंप देती है, बच्चों की प्रतिभा को जानने, उनमें आत्मविश्वास जगाने, बच्चों को हीन भावना से निकलकर उनके अंदर एक विश्वास जागृत करने आदि समस्त दायित्व शिक्षक पर है।
डॉoवीरपाल निर्वाल, प्रशासक, जिला पंचायत द्वारा अपने संबोधन में गुरु शिष्य परंपरा, शिक्षकों के कार्य एवं दायित्वों की सराहना की गई, उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यों के संपादन में शिक्षकों की एक अहम भूमिका है, हमारे शिक्षक सभी विषयों में पारंगत है उनके द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट श्रेणी की शिक्षा प्रदान की जा रही है, विकसित भारत-2047 को सरकार करने में शिक्षक एक महत्वपूर्ण कड़ी है उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शिक्षक सम्मान के योग्य हैं, जो शिक्षक कार्यक्रम मैं सम्मानित होने से वंचित रहे हैं उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाए। अंत में सभी का धन्यवाद और जय भारत, जय हिंद, जयघोष के साथ संबोधन को विराम दिया गया।
विधायक राष्ट्रीय लोकदल राजपाल बालियान द्वारा अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें संस्कारी बनाना हमारे शिक्षकों की ही देन है, उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा/सराहना की गई और अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
जिला अध्यक्ष (राष्ट्रीय लोकदल) संजय राठी द्वारा उपस्थित समस्त शिक्षक गणों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और बधाई प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) श्री सुधीर सैनी जी द्वारा कहां गया कि जिन शिक्षकों को पूरे प्रदेश के अंदर सम्मान देने का कार्य आज हो रहा है उन सभी को मैं शुभकामनाएं प्रदान करता हूं उनके द्वारा बताया गया कि शिक्षकों के द्वारा देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है, 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई दी गई।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर मीनाक्षी स्वरूप द्वारा उपस्थित गुरुजनों को प्रणाम करते हुए शिक्षकगणों की प्रशंसा की गई तथा उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई/शुभकामनाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल






