मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत से सजे मंच पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। उनकी जयंती पर शिक्षक समाज के सम्मान के साथ ही देश के विकास और उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। शिक्षक दिवस समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गीत, संगीत, कविता, भजन, नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को मनोरंजक और यादगार बना दिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि शिक्षक दिवस पूरे उत्साह और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका नेहा कौशिक और काजल जैन ने कविता पाठ प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। शिक्षिका अनिता बालियान और शक्ति बंसल ने सोलो सॉन्ग की प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षक प्रवीण गोयल और राजीव तिरखा की ड्यूट प्रस्तुति ने कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया। वहीं शिक्षिका मोनिका खेरा ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
समारोह में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने भी खूब रोमांच पैदा किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण म्यूजिकल प्रोप डांस रहा। संगीत की धुनों पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रॉप्स के साथ नृत्य प्रस्तुत कर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनके जीवन को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को परिणाम की इच्छा को छोड़कर केवल एक इंसान के रूप में अपना कर्म करने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षकों की सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को विशेष बना दिया। संचालन शिक्षिका रितु शर्मा और दीपाली गोयल ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के सहयोगी स्टाफ का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस






