श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय कॉलोनी, नई मंडी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा जी महाराज ने मधुर वाणी एवं भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम जन्म सहित अनेक सुंदर प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मंडी समिति के व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के अवसर पर भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा 18 वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना हुआ है।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू

संतों के हित में कार्य करेंगे-बाबा हठयोगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal