डा सत्य प्रकाश मुदगल की तीसरी पुण्यतिथि पर मनाया चेतना दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Share :

खतौली (रिपोर्टर)। स्थानीय बैंक्वेट हॉल में डॉ. सत्य प्रकाश मुदगल की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर चेतना दिवस समारोह का आयोजन श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे मुदगल बंधुओं ने डॉ. सत्य प्रकाश मुदगल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान एवं आदर्शों को स्मरण किया।
समारोह में आयोजित ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्री गायत्री पीठाधीश्वर आचार्य हुकुम चंद मुदगल जी ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। तहसीलदार स्नेह तिवारी ने भी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुदगल चेतना परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अतिथियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सत्य प्रकाश मुदगल के विचार और सामाजिक चेतना की भावना आज भी समाज को प्रेरित कर रही है। बच्चों में ज्ञान, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में के संयोजक सुधीर मुदगल एवं डॉ. अनुज मुदगल ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

दी मुजफ्फरनगर नई मण्डी गौशाला को सहायक रजिस्ट्रार ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कुछ दिनों से जारी शिकायतों से जनपद मुज़फ्फरनगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की कार्यकारिणी पर सवाल उठने का क्रम एक बार शुरू हुआ तो यह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में दी गुड खांडसारी एंड ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन नई मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव में लगे तमाम

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का भगवानपुर तहसील पर हल्ला बोल कर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने पहले से ही ऐलान किया था कि संगठन 3 सितम्बर को SDM ओफिस पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेगा आज उसी तर्ज पर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सुबह से भगवानपुर तहसील पर एकठ्ठा होने शुरू

संतों के हित में कार्य करेंगे-बाबा हठयोगी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसमें उन्हें 30 और महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि वे पूर्ण बहुमत से तीसरी बार श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने लाल सिंह आर्य को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया और मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal