भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। तीन वर्गों—बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग—में आयोजित इस गणित मेले में विद्यालय की बहनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए शानदार सफलता अर्जित की। बाल वर्ग में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा गुनगुन (कक्षा 8-ए) तथा आकृति (कक्षा 8-सी) ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसी वर्ग में प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आरवी जैन, छवि एवं अवनी सिद्धु (कक्षा 8-सी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिवि, अंशुल एवं अंशिका जैन की प्रतिभाशाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिका चौहान (कक्षा 10-ई) ने पत्रवाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा नीरा सिंह (कक्षा 10-बी) ने मॉडल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
तरुण वर्ग में अवनी वर्मा (कक्षा 12-बी) ने प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रदर्श/मॉडल प्रतियोगिता में कशिश एवं अवनी (कक्षा 12-ए) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों के अथक परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय के आचार्यों का समर्पित मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लेकर आचार्य नरेंद्र कुमार एवं आचार्या अर्चना त्यागी शामली गए और वहां छात्राओं का उन्होंने निरंतर उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कुशल निर्देशन और प्रेरणा को भी जाता है। विद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों की तैयारी में शिल्पा मित्तल, अर्चना त्याग, उर्मिला पुंडीर, नरेंद्र कुमार, अनु शुक्ला एवं आकाश कश्यप सहित अन्य आचार्यों ने पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ विशेष सहयोग प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। विद्यालय आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों तथा उनकी तैयारी कराने वाले समर्पित आचार्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ निरंतर उत्कर्ष प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

श्री गोलोक नाथ श्री राधा-माधव जीके जयकारों से गूंजा गांधी कॉलोनी, निकली भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री श्री गोलोक धाम के 24वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम मंदिर से भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्री श्यामा श्याम जी* की मनोहारी झांकी से सुसज्जित रथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई