नेपाल त्रासदी में मदद का हाथ आगे बढ़ाकर मानव धर्म निभाएंः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों को एक भयंकर त्रासदी झेल रहे नेपाल के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने इसके लिए एक राहत अभियान की शुरूआत करते हुए लोगों से इस अभियान में मानवीय दृष्टिकोण के साथ हिस्सेदारी करने की अपील की है।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नेपाल में आई भीषण जल प्रलय ने सैंकड़ों लोगों की जान चली गई हैं, इस भयंकर आपदा ने हजारों परिवारों के जीवन को संकट में डाल दिया है। कई परिवारों से उनके घर, रोजमर्रा की जरूरतें और अपनों का सहारा तक छीन लिया है। ऐसे कठिन समय में नेपाल के पीड़ित परिवारों को हमारी संवेदना के साथ-साथ सहयोग की भी आवश्यकता है। इसमें नगरपालिका परिषद् भी जनसहयोग से नेपाल के प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए एक प्रयास शुरू कर रही है, इसमें मानव धर्म निभाने के लिए सभी को सहयोग के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आम जनमानस से सीधे अपील करते हुए कहा कि “मैं मुजफ्फरनगर की जनता से मानवीय अपील करती हूं कि नेपाल में आई इस भीषण जल प्रलय से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आगे आएं। इस राहत अभियान में आपके द्वारा दिया गया योगदान किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बहुत बड़ी उम्मीद बन सकता है।”
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि राहत सामग्री नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल में एकत्र की जाएगी। उन्होंने नगरपालिका के सभी वार्ड सभासदों, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक संगठनों और आम जनमानस से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वो अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करें और वहां एकत्र सामग्री को टाउनहाल पहंुचाने का काम करें।
मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आइए, इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के दुखी परिवारों के साथ खड़े हों।”

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई