हरिद्वार (रिपोर्टर)। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर आयोजित की जा रही 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में हरिद्वार जनपद के आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के 8 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिनमें आरव भारद्वाज, निहाल शर्मा, देवांश, अजय, कुलश्रेष्ठ, शिवन्या, आर्या गुप्ता एवं समृद्धि शामिल हैं। आशिहारा के सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 700 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड के 110 खिलाड़ी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। अमित कुमार चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बेस्ट ऑफ लक देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें तथा अपने राज्य और जिले का नाम रोशन करें।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






