मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी उमेश चंद मिश्रा का पश्चिम की सबसे बड़ी सनातनी कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर वरिष्ठ व्यापारी नेताओं राहुल गोयल, शलभ गुप्ता, पवन बंसल, राकेश गर्ग, जनार्दन विश्वकर्मा, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंहल, अक्षित अग्रवाल आदि ने सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी व्यापारी नेताओं का सम्मान के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ये महान यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सकी है, इसके लिए आप सब भी बहुत बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर अन्य संस्थाओं के साथ इसमें भागीदारी करते है, इसके लिए आप सबका भी हार्दिक आभार।

भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित अखिल भारतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा जनपद के चार विद्यालयों—डी.एस. पब्लिक स्कूल, नव भारती विद्या मंदिर, माँ सरस्वती विद्या मंदिर एवं पी.आर. पब्लिक स्कूल—में प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र






