मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से अवगत कराया, जिसकी प्रतिलिपि सहायक औषधि आयुक्त सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान को भी दी गई। शिकायत की जानकारी मिलते ही सुभाष चौहान ने तत्काल पहल की और संबंधित स्तर पर कार्रवाई कराकर गलत दर्ज नंबर की समस्या का समाधान कराया। शिकायत के तुरंत बाद हुई कार्रवाई और एक घंटे के भीतर समस्या सुलझने पर व्यापारियों ने सुभाष चौहान व अधिकारियों की तत्परता की सराहना की।

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित






