मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं को बरकरार रखते हुए प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर डिलीवरी बॉय विशाल को नया मोबाइल फोन भेंट कर उनकी परेशानी में सहयोग किया। गत दिनों डिलीवरी का कार्य करते समय विशाल का मोबाइल फोन पानी में गिर गया था और काफी तलाश के बावजूद वह नहीं मिल सका। मोबाइल खो जाने के बाद उनकी परेशानी और दुख से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो की जानकारी मिलने पर विधायक पंकज मलिक ने विशाल से संपर्क कर उन्हें आज अपने आवास पर बुलाया।
विधायक पंकज मलिक ने विशाल से मुलाकात कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली और उन्हें नया मोबाइल फोन भेंट किया, ताकि मोबाइल के अभाव में उनके रोजगार और डिलीवरी के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए वह सदैव तत्पर हैं। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






