हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के लिए पूरे देश से लोग हरिद्वार आते हैं। स्नान के लिए आने वाले लोगों में जिनके रिश्तेदार और सगे संबंधी हरिद्वार में रहते हैं, वे उनके यहां ठहरते हैं। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों, आश्रमों, मठ मंदिरों, धर्मशालाओं को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इसी तर्ज पर हरिद्वार के स्थानीय लोगों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। जिससे वे कुंभ मेले में आने वाले अपने रिश्तेदारों की ठीक प्रकार से आवभगत कर सकें और उन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ ना पड़े। संगठन ने कुंभ मेला स्नान तिथीयों के दौरान वरिष्ठ नागरिकों सुविधाजनक स्नान की सुविधा प्रदान करने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में विद्यासागर गुप्ता, रामसागर, शिवबचन प्रजापति, बदन सिंह आदि शामिल रहे।

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक






