पार्षद आकाश भाटी ने सौंपा ज्ञापन, अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड-1 सप्तऋषि के पार्षद आकाश भाटी ने एचआरडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की बहुमूल्य संपत्ति को लेकर सामने आ रही शिकायतों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पार्षद आकाश भाटी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि ट्रस्ट की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने, दुकानों का निर्माण तथा अवैध कॉलोनी प्लॉटिंग जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा तत्काल स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच किया जाना आवश्यक है। पार्षद आकाश भाटी ने अमेरिकन आश्रम से लगी लगभग 3 बीघा भूमि पर कथित कब्जे और चारदीवारी किए जाने की शिकायत का उल्लेख करते हुए भूमि के स्वामित्व, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग भी है। आकाश भाटी ने कहा कि यदि किसी प्रकार का निर्माण बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही कथित अवैध कॉलोनी एवं प्लॉटिंग की जांच कर आवश्यकतानुसार निर्माण एवं विक्रय गतिविधियों पर भी रोक लगायी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान अवैध कब्जा, धोखाधड़ी, कूटरचना, अनधिकृत हस्तांतरण अथवा किसी अन्य आपराधिक कृत्य के प्रमाण सामने आते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जानी चाहिए। आकाश भाटी ने कहा कि यह मामला केवल एक भूमि का विषय नहीं है, बल्कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी संपत्ति की सुरक्षा का विषय है। यदि समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जा करने या अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण में राजस्व विभाग, हरिद्वार विकास प्राधिकरण एवं संबंधित अन्य विभागों के अभिलेखों का मिलान कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाए। स्थल का तत्काल निरीक्षण, सीमांकन एवं निर्माणों की वैधता की जांच कराकर धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति को सुरक्षित किया जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, एडवोकेट अंकित कुमार, धर्मशाला प्रबंधक समिति के महामंत्री मनोज बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal