जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार: प्रवीण निषाद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने बुधवार को सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश और समाज की सुख.समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि श्रावण मास में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव की कठिन उपासना करते हैं। 18 घंटे लगातार जलाभिषेक और तपस्या करते हुए वह सनातन संस्कृति की पताका को देश.दुनिया में प्रचारित.प्रसारित कर रहे हैं। प्रवीण निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से 11 सीटों पर पार्टी को जीत मिली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमें राजनीतिक सेवा का अवसर दिया गया। निषाद समाज की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा निषाद राज पार्कए ऑडिटोरियमए विश्रामगृह आदि का निर्माण कर समाज की परंपराओं को गौरव के साथ सामने लाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बार.बार होने वाले चुनावों पर लगने वाला बजट का पैसा देशहित में लगे। बार.बार चुनाव होने से सरकार को अनेकों तामझाम करने पड़ते हैं और विकास कार्य बाधित होते हैं। एनडीए सरकार जल्द ही इसे लागू करेगी। प्रवीण निषाद ने कहा कि निषाद समाज के उत्थान में केंद्र और राज्य सरकार ने निर्णायक भूमिका निभाई है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के संत.महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal