भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

Share :

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कलश वंदन यात्रा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सैनी तथा समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक सचिन त्यागी (पावटी), जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक ममता अग्रवाल, अंजली चौधरी, श्वेता कौशिक, रविकांत पाल, सावन कुमार, यशवीर सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर बृजेश रस्तोगी, विशू पाल, अनिल प्रधान, अमित कुमार, गौरव वाल्मीकि, रजनीश सैनी, सुनील कश्यप, विकास राजपूत, अमित वाल्मीकि, परवेंद्र भड़ाना, विकास सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal