श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार में पानी में भीगते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुँची। तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ।
कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जब हमारे पूर्व जन्म के पुण्य उदित होते है तब हमारे जीवन में ऐसा शुभ अवसर प्राप्त होता है जैसे तन को स्वस्थ रखने के लिए हमे समय समय पर भोजन की आवश्यकता होती है। वैसे मन को स्वस्थ रखने के लिए अध्यात्म की आवश्यकता होती है आध्यात्मिक जीवन बड़ा ही सुखद जीवन होता है। व्यास जी ने गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा कि धुंधकारी ने उच्च कुल में जन्म लेकर पथ भ्रष्ट होकर अध्यात्म से दूरी बना लिया जिसके फ़ल स्वरूप उसे प्रेत योनि प्राप्त हुई। वही गोकर्ण जी ने अध्यात्म रूपी भागवत कथा का आश्रय लेकर धुंधकारी को प्रेतयोनी से मुक्त किया महाराज जी के सुंदर सुंदर भजनों पर श्रद्धालु लोग मंत्र मुग्ध हो गए। इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में हरि मोहन गर्ग राधे श्याम सैनी ने सपत्नीक महाराज जी का पूजन किया। इस दौरान छाया शर्मा रश्मि अग्रवाल बंटी अग्रवाल राधे श्याम गोयल प्रीति गर्ग अर्चना शर्मा वन्दना त्यागी माया त्यागी सिखा वर्मा चांदनी त्यागी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई