चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

Share :

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। बच्ची को बचाने पहुंचे प्रधान पति के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पथरी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ स्कूल परिसर में गई थी। स्कूल में बना पंचायत घर में एसआईआर फार्म जमा करने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बादशाहपुर निवासी अमन नाम का युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला मौके पर पहुंची। आरोप है कि महिला ने बच्ची को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गई। महिला और मां ने बच्ची को युवक से छुड़ाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत घर में मौजूद प्रधान पति साजिद अंसारी भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ तथा मौके पर मौजूद दो महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि मौके से जाते समय युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पड़कर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बच्ची के परिजन, ग्राम प्रधान और ग्रामीण फेरूपुर चौकी पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई