कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया।
सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण के प्रशिक्षण में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी ने दो बैचो को प्रशिक्षित किया। डॉ. नरेश चौधरी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को कुंभ मेले का इतिहास एवं परम्पराएं तथा कुंभ के संकल्पना पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि कंुभ मेले में पुलिस की विशेष भूमिका होती है क्योंकि यहां पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाये रखने वाली संस्था नहीं रहती बल्कि वह श्रद्धालुओं को सुरक्षा, मार्गदर्शक, संकट प्रबंधक और मानव सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन जाती है। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि कुंभ को समझना केवल यह समझाना है कि करोड़ों लोग किसी नदी में स्नान करने के लिए एकत्र होते हैं। कुंभ को समझना श्रद्धालुओं के मनोविज्ञान को समझना आस्था को समझना। साधु-संतों की परम्परा को समझना, अखाड़ों की व्यवस्था को समझना और सबसे महत्वपूर्ण इतनी विशाल भीड़ को सुरक्षित ढंग से संचालित करना समझना। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि कुंभ केवल स्नान नहीं है अपितु आस्था का महासंग्राम, संतों और साधुओं का संगम विभिन्न परम्पराओं का संगम, ज्ञान दर्शन का संगम, भारत की विविध संस्कृतियों का संगम और करोड़ों श्रद्धालुओं की सामुहिक आस्था का अदभुत प्रदर्शन है। UNESCO ने भी कुंभ की परम्परा को भारत की अभूर्त सांस्कृति विरासत के रूप में मान्यता दी है। डॉ. नरेश चौधरी ने कुंभ का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पक्ष अमृत (शाही) स्नानों के विषय पर विस्तृत जानकारियों के साथ कुंभ में अखाड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका, अखाड़ों का इतिहास पुलिस के लिये क्यों महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से व्याखान केन्द्रित किया तथा 1986 कुंभ, 1992 अर्द्धकुंभ, 1998 कुंभ, 2004 अर्द्धकुंभ, 2010 कुंभ, 2016 अर्द्धकुंभ, 2021 कुंभ एवं प्रयागराज, उज्जैन, नासिक कुंभों में स्वंय द्वारा किये गये कार्यों के अनुभवों को प्रशिक्षणार्थियों में साझा किया।

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal