सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान आज देश की विकास यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार बना है। वह कृषि विभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव (मिलेट्स किसान मेला) में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज (मिलेट्स) केवल पौष्टिक आहार ही नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। कम पानी में अधिक उत्पादन, कम लागत तथा बेहतर बाजार मूल्य के कारण मिलेट्स की खेती भविष्य की कृषि का आधार बन रही है। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तथा कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंच रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने वाला अग्रणी राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है, जिससे लाखों किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी और गन्ना किसानों को उनका हक समय पर दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों की उपेक्षा होती थी तथा तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी जाती थी। किसान बकाया भुगतान, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझता था। आज डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर कानून-व्यवस्था और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से किसानों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना है। कृषि के आधुनिकीकरण, जल संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा नई तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की प्रत्येक किसान कल्याणकारी योजना का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत प्रशासक वीरपाल निर्वाल ने की। विशिष्ट अतिथि रालोद जिला अध्यक्ष संजय राठी, कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ के प्रभारी वैज्ञानिक डॉक्टर यशपाल सिंह, डॉक्टर पूजा सिंह, गन्ना शोध केंद्र वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश, डॉ अमित सिंह, नाबार्ड से नीले वत्स, DDA प्रमोद सिरोही व कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई